Monday , September 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : सरपंच के बाद अब पंजाब में आप विधायक सर्वजीत कौर माणुके के भतीजे का कत्ल, हत्यारों ने मारे ललकारे, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में सोमवार को दिनदहाड़े AAP की विधायक सर्वजीत कौर माणूके के भतीजे बाउंसर की हत्या कर दी गई। वह कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी रंजिश के चलते जगराओं में गांव माणूके की अनाज मंडी के पास आरोपियों ने उस पर गोलियां चलाईं।

हत्या के बाद आरोपी बाउंसर के घर के बाहर पहुंचे और ललकारे मारे। इस दौरान उन्होंने कहा कि तुहाडा मुंडा मार दित्ता है, लाश खेतां च पई है, जाके चुक लओ। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह 3 बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) का पिता था।

सूचना मिलते ही हठूर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि कबड्डी खिलाड़ी से जुड़ी पुरानी रंजिश के कारण ही उनके बेटे की हत्या की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गगनदीप सिंह गांव के ही एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी को लेकर उसकी गांव के कुछ युवकों से रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात गांव में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने सोमवार को गांव की अनाज मंडी में आमने-सामने होने का समय तय कर लिया।

अनाज मंडी पहुंचे, दूसरे गुट ने गोलियां चलाई:

सोमवार को दोपहर को जब गगनदीप सिंह अपने 10–12 साथियों के साथ अनाज मंडी पहुंचा, तो दूसरे गुट के करीब चार युवक वहां पहले से मौजूद थे। ज्यादा लोगों को देख आरोपियों ने हथियार निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी।

अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित किया:

इस दौरान एक गोली गगनदीप सिंह के पेट के बीचो-बीच लगी, जिससे वही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। गोलियां चलती देख बाकी लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गगनदीप को उसका भाई और गांव के लोग तुरंत जगराओं सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि अमृतसर में कल सरपंच की शादी समारोह में हत्या कर दी गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!