बड़ी खबर : जालंधर में वकील गुरमोहन सिंह के घर पर फायरिंग, पुलिस पहुंची
Punjab News Live -PNL
September 8, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। अवतार नगर से सटे गुजराल नगर में रविवार रात वकील गुरमोहन सिंह के घर पर फायरिंग हो गई है। बताया जा रहा है कि उसके घर पर दो गोलियां चलाई गई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। मामला प्रापर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।