Monday , March 30 2026
Breaking News

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मिली छुट्टी, अस्पताल से पहुंचे अपने घर, वहीं पर डॉक्टर करेंगे ईलाज, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर देओल परिवार घर लेकर आ गया है। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें बॉबी देओल घर ले आए। डॉक्टर ने कहा है कि अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा, क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका उपचार कराने का फैसला लिया है। इस पर अस्पताल की तरफ से आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है।

बुधवार सुबह धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराया गया। बॉबी देओल ने पापा को डिस्चार्ज कराया और अलग से अपनी कार में बैठकर चले गए। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र के दोस्त और लेखक-निर्माता गुड्डू धनोआ ने धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने को लेकर कहा, ‘वो ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं।’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!