Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में रॉन्ग साइड से आई इनोवा ने उजाड़ा परिवार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर विधिपुर फाटक के पास एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। इस हादसे में पति, पत्नी और बुजुर्ग मां समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार की तीन मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान लुधियाना के गांव बिलासपुर निवासी सुरिंदर शुक्ला, उनकी पत्नी प्रियंका और उनकी मां यावंती के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरिंदर शुक्ला अपनी पत्नी, मां और तीनों बेटियों के साथ स्विफ्ट कार में ब्यास की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार विधिपुर फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही एक इनोवा कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि प्रियंका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सुरिंदर शुक्ला ने रात करीब 8 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली, जबकि उनकी मां यावंती की भी रात लगभग 9 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। 

परिजनों का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद इनोवा चालक ने इंसानियत दिखाने के बजाय मौके से फरार होना बेहतर समझा। उसने न तो घायलों की मदद की और न ही उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!