Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े:दो पिस्टल-देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा और नौ कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव मंडाला निवासी सुनील उर्फ जीऊणा, सलीम मसीह उर्फ बंटी और गांव कुतबीवाल निवासी सुखमन उर्फ सुख्खा के रूप में हुई है।

डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो .32 बोर पिस्टल, मैगजीन समेत सात कारतूस, एक .315 बोर देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

आरोपियों के पास से बरामद किया गया असलहा।

आरोपियों के पास से बरामद किया गया असलहा।

रिमांड में जुटाई जाएगी गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी

तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों, फिरौती से जुड़े मामलों और अवैध हथियारों के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!