Monday , September 28 2026
Breaking News

जालंधर-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक के नीचे 10 फीट तक घुसी बाइक; 3 की मौत

जालंधर, (PNL) : जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोराया ओवरब्रिज के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक स्प्लेंडर बाइक आगे जा रहे डाक पार्सल ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे करीब 10 फीट तक घुस गई।

हादसा देर रात करीब 3:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोराया ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से फिल्लौर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ट्रक के नीचे 10 फीट तक घुसी बाइक

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्प्लेंडर बाइक ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे काफी अंदर तक फंस गई। बताया जा रहा है कि बाइक करीब 10 फीट तक अंदर चली गई थी। उसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और बाद में हाइड्रा की मदद से ट्रक व बाइक को हटाया गया।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस की मौजूदगी में तीनों शवों को सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

दो युवकों की पहचान, तीसरे की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार बाइक का नंबर PB-10KB-1280 है, जो लुधियाना आरटीओ का है। शुरुआती जांच में मृतकों में दो की पहचान साहिल पुत्र जयकरण, निवासी राधास्वामी रोड, लुधियाना और जितेंद्र कुमार पुत्र हरि नंदन के रूप में हुई है। तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस को तीनों युवकों के पास से मोबाइल फोन मिले हैं। इन्हें जांच अधिकारी ASI बावा सिंह को सौंपा गया है। मोबाइल फोन के जरिए तीसरे युवक की पहचान करने और मृतकों के परिवारों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रक चालक मौके से गायब

पुलिस के मुताबिक हादसे में शामिल डाक पार्सल ट्रक महाराष्ट्र नंबर का है। दोनों वाहन जालंधर से लुधियाना की दिशा में जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर नहीं मिला, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने और पीछे चल रही बाइक के समय पर ब्रेक न लग पाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!