Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री: अमृतसर में कल बड़ा प्रदर्शन, फाउंडर ने VIDEO जारी किया, पढ़ें - punjabnewslive
Saturday , June 13 2026
Breaking News

पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री: अमृतसर में कल बड़ा प्रदर्शन, फाउंडर ने VIDEO जारी किया, पढ़ें

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में भी कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री हो गई है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके 13 जून को अमृतसर पहुंचेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी।

दीपके ने बताया कि वह 13 जून को शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे और युवाओं से अमृतसर गेट पर एकत्र होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि NEET और CBSE छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर आवाज उठाएं तो NEET और CBSE के छात्रों को न्याय मिल सकता है। साथ ही युवाओं से प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता भी दिया।

3 पॉइंट में पढ़िए कैसे बनी CJP:-

  • CJI के बयान से शुरू हुआ विवाद: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम से लेकर उसके गठन तक की कहानी भी काफी दिलचस्प है। 5 मई 2026 को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं व कार्यकर्ताओं को लेकर कथित तौर पर “कॉकरोच” और “समाज के परजीवी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर व्यापक बहस छिड़ चुकी थी।

  • मजाकिया अंदाज में ऑनलाइन लॉन्च की पार्टी: इसी बीच अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट करते हुए सवाल उठाया, “क्या होगा अगर देश के सभी कॉकरोच एक साथ आ जाएं?” इस पोस्ट को युवाओं का काफी समर्थन मिला। इसके बाद 16 मई 2026 को उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऑनलाइन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) लॉन्च कर दी।

  • अभियान युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय: पार्टी की सदस्यता के लिए प्रतीकात्मक शर्त रखी गई कि सदस्य बेरोजगार, आलसी और हमेशा ऑनलाइन रहने वाला होना चाहिए। यह व्यंग्यात्मक अभियान युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया। पार्टी का दावा है कि कुछ ही दिनों में उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स जुड़ गए, जो कई स्थापित राजनीतिक दलों से भी अधिक हैं। इसके बाद पार्टी ने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया और विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

पुणे के बाद लखनऊ में CJP का प्रदर्शन

दीपके ने 11 जून से देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत पुणे से हुई है। आज (12 जून) को लखनऊ में पार्टी बड़ा प्रदर्शन कर रही है। दीपके जयपुर, अमृतसर और बेंगलुरु समेत कई शहरों में जाएंगे। इसके बाद 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे। 6 जून को पार्टी ने जंतर-मंतर पर अपना पहला प्रदर्शन किया था। 5 घंटे चले प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे थे।

दीपके बोले- PM के साथ मेरी फोटो AI जनरेटेड

पुणे में प्रदर्शन से पहले दीपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी वायरल तस्वीर को AI जनरेटेड बताया। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से कैसे मिल सकता हूं? मैं अमेरिका में सिर्फ एक स्टूडेंट था। सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री से मिलने की प्रक्रिया कितनी सख्त होती है।”

दीपके का यह बयान शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दीपके भारत आने से पहले अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे। राउत ने दावा किया था कि उन्हें दोनों की एक तस्वीर भेजी गई है। हालांकि, उन्होंने फोटो शेयर नहीं की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना पहुंचे आईजी एस. भूपति:बोले-112 रिस्पॉन्स को तेज करें, संवेदनशील इलाकों की मैपिंग पर जोर; CP के साथ की बैठक

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा नशा तस्करों के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!