Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
लुधियाना पहुंचे आईजी एस. भूपति:बोले-112 रिस्पॉन्स को तेज करें, संवेदनशील इलाकों की मैपिंग पर जोर; CP के साथ की बैठक - punjabnewslive
Saturday , June 13 2026
Breaking News

लुधियाना पहुंचे आईजी एस. भूपति:बोले-112 रिस्पॉन्स को तेज करें, संवेदनशील इलाकों की मैपिंग पर जोर; CP के साथ की बैठक

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान को तेज करने के लिए रणनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आईजी प्रोविजनिंग एस. भूपति ने आज लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और मौजूदा हालात की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें कमिश्नरेट के सभी गजटेड अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

मीटिंग दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी।

मीटिंग दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी।

अब पढ़ें पुलिस की 4 बड़ी तैयारियां:-

  • 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स को और तेज करने के निर्देश: बैठक में डायल-112 पर आने वाली आपातकालीन कॉलों पर पुलिस की प्रतिक्रिया समय को कम से कम रखने के निर्देश दिए गए। इसके लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) को शहर के प्रमुख स्थानों पर रणनीतिक ढंग से तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी सूचना पर पुलिस टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच सकें।

  • शहर में बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी: वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर में पुलिस बल की तैनाती का आकलन करने के बाद सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना है।

  • नाकों पर होगी सख्त चेकिंग: बैठक में सुरक्षा नाकों की व्यवस्था और उनकी कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संदिग्ध वाहनों की डिजिटल ट्रैकिंग के साथ पूरी सतर्कता से जांच की जाए। हालांकि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कानून का पालन करने वाले आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • संवेदनशील स्थानों की होगी विशेष निगरानी: शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों की डेटा आधारित ‘वल्नरेबिलिटी मैपिंग’ तैयार की गई है। इसी आधार पर पुलिस बल और गश्ती दलों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश

लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस हेल्पलाइन पर दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाबी सिंगर R Nait के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी: शिवसेना ने कहा-साधुओं को आपत्तिजनक ढंग से दिखाया, पुलिस को दी शिकायत

लुधियाना, (PNL) : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर आर नैत अपने एक नए गाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!