Sunday , October 11 2026
Breaking News

अमृतसर में दुर्ग्याणा मंदिर में युवक-युवती ने रील बनाई:डांस करते हुए दिखे, बैकग्राउंड में ‘नीं तू दिल ले जा मित्रां दा’ पंजाबी गाना लगाया

अमृतसर  ,(PNL) : अमृतसर स्थित दुर्ग्याणा मंदिर में एक जोड़े ने पंजाबी गाने पर रील बना दी। रील में युवक-युवती मंदिर की परिक्रमा में डांस करते दिख रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में पंजाबी गाना ‘नी तू दिल लैजा मितरां दा’ बज रहा है। इसके बाद रील को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। यह वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठन भड़क उठे हैं। उन्होंने इस पर एतराज जताते हुए कहा कि प्रशासन तुरंत इस पर कार्रवाई करे। रील बनाने वालों के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाए। ऐसा न हुआ तो वह दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी के ऑफिस के बाहर मरणव्रत पर बैठ जाएंगे।

रील में डांस करता हुए युवक-युवती, पीछे दुर्ग्याणा मंदिर दिख रहा है।

रील में डांस करता हुए युवक-युवती, पीछे दुर्ग्याणा मंदिर दिख रहा है।

सबसे पहले जानिए, रील में क्या दिख रहा:-

34 सेकेंड की इस रील में पहले दुर्ग्याणा मंदिर की परिक्रमा दिखाई जाती है। इसके बाद एक युवक और युवती पंजाबी गाने पर डांस करते हुए नजर आते हैं। यह कपल पंजाबी सॉन्ग के बोल के हिसाब से हाथों-पैरों की मूवमेंट करते हुए भी नजर आते हैं। इस दौरान वह मंदिर की मर्यादा के उलट आपत्तिजनक मूव्स भी करते हुए दिखते हैं। इस दौरान वहां और भी श्रद्धालु वहां से गुजरते हुए नजर आते हैं लेकिन वह इनकी हरकतों पर इन्हें टोकते नहीं हैं।

शंकराचार्य परिषद के प्रमुख बोले- मरणव्रत पर बैठूंगा इस मामले में शंकराचार्य परिषद पंजाब के प्रमुख बाबा अशनील महाराज ने कहा कि बार-बार इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि निगरानी और अनुशासन को लेकर गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से अपील की कि परिसर में सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

बाबा अशनील का कहना है कि धार्मिक स्थलों की अपनी गरिमा, मर्यादा और पवित्रता होती है, जिसका सम्मान करना हर श्रद्धालु का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए केवल रील बनाने वाले लोग ही जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि अगर 10 जून तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वह मरणव्रत पर बैठ जाएंगे।

हनुमान मंदिर के चेयरमैन बोले- हमने माफी मंगवाई, वीडियो डिलीट कराया

दुर्ग्याणा मंदिर में हनुमान मंदिर के चेयरमैन राकेश का कहना है- मुझे जब इस वीडियो के बारे में पता चला तो मैंने तुरंत इस बारे में पुलिस में कंप्लेंट की। हालांकि, बाद में पूरा परिवार हमारे पास पहुंचा और माफी मांग ली। हमने सख्त चेतावनी देते हुए उन्हें जाने दिया।

उन्होंने कहा कि इस जोड़े की नई-नई शादी हुई है। इसके बाद ये मंदिर में माथा टेकने आए थे। इसके बाद इन्होंने मंदिर में यह रील भी बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड की। जब ये माफी मांगने आए तो कहने लगे कि इनसे गलती हो गई है। भविष्य कभी ऐसा नहीं करेंगे। यह जोड़ा अमृतसर का ही रहने वाला है। इन्होंने अपने अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया है और सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!