Thursday , October 8 2026
Breaking News

राजोआना की दया याचिका पर 28 को सुनवाई:फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग, केंद्र ने जताया विरोध; कहा- फैसला लेना अनुकूल नहीं होगा

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के मामले में पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग पर 28 अक्टूबर को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इसका विरोध किया है।केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पंजाब में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए राजोआना की मृत्युदंड की सजा को उम्रकैद में बदलने पर फैसला लेना अनुकूल नहीं होगा। केंद्र के इस रुख के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब वह राजोआना की याचिका पर उसके गुण-दोष के आधार पर सुनवाई करेगा। बता दें कि राजोआना की ओर से दलील दी गई है कि उसकी दया याचिका वर्ष 2012 से राष्ट्रपति के पास लंबित है।

जानिए, क्या है राजोआना का पूरा मामला

बैकअप मानव बम बनकर पहुंचा था राजोआना बलवंत सिंह राजोआना का मामला पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या से जुड़ा चर्चित केस है। 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में पंजाब सिविल सचिवालय के बाहर एक भीषण बम धमाका हुआ था, जिसमें तत्कालीन CM बेअंत सिंह और 17 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

राजोआना उस समय पंजाब पुलिस में कांस्टेबल था और आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा था। वह इस हमले में बैकअप मानव बम के रूप में खड़ा था। अगर पहला हमलावर दिलावर सिंह बब्बर नाकाम हो जाता तो राजोआना खुद को बम से उड़ाने वाला था।

जुर्म कबूला, वकील नहीं किया, फांसी की सजा हुई दिसंबर 1995 में राजोआना को गिरफ्तार किया गया। उसने अदालत में बिना किसी पछतावे के अपना जुर्म कबूल किया। उसने अदालत में अपना बचाव करने के लिए वकील रखने या कोर्ट की ओर से दिए गए कानूनी प्रतिनिधि को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

1 अगस्त 2007 को चंडीगढ़ की विशेष CBI कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई। साल 2010 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखा। कोर्ट ने उसकी फांसी के लिए 31 मार्च 2012 की तारीख तय की थी।

फांसी को उम्रकैद में बदलने की याचिका लंबित राजोआना ने खुद कोई दया याचिका दायर नहीं की, क्योंकि वह भारत के कानून को नहीं मानता था। हालांकि, SGPC ने उसके लिए राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर कर दी। पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगड़ने के डर से तत्कालीन यूपीए सरकार ने मार्च 2012 में उसकी फांसी पर अंतरिम रोक लगा दी।

साल 2019 में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर तत्कालीन एनडीए सरकार ने राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का प्रस्ताव दिया। हालांकि, इस पर अंतिम आधिकारिक फैसला और अधिसूचना कभी जारी नहीं हो सकी और दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित ही रही।

बचाव पक्ष रिहाई की मांग कर रहा राजोआना पिछले 30 सालों से जेल में बंद है, जिसमें से करीब 15-16 साल उसने फांसी की कोठरी में बिताए हैं। राजोआना के वकीलों का तर्क है कि दया याचिका पर फैसला लेने में केंद्र सरकार और राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से हुई असाधारण और अनुचित देरी उसके मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

रेप केस में फंसे चावला के खिलाफ SIT गठित:फरीदकोट के SSP करेंगे नेतृत्व, महिला ने लगाया था बंधक बनाने और धमकाने का आरोप

अमृतस​र , (PNL) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ …

LPU हिंसा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:सरकार सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट, आरोपियों पर कार्रवाई का देना होगा हिसाब; अब तक 11 गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में आज पंजाब एंड …

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह का शक्ति प्रदर्शन: दरबार साहिब में माथा टेका; सचिन पायलट ने कार ड्राइव कर सबको मैसेज दिया

चंडीगढ़, (PNL) : कांग्रेस के नए प्रदेश प्रधान बनने के बाद परगट सिंह ने पंजाब …

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए थे 4-5 लोग, मेरी दीवार खराब कर गए

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में कुछ …

दुखद खबर : मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले बंगले में सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए थे, पढ़ें

गोवा, (PNL): बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र …

PM मोदी द्वारा भेजी CBI ने भी पंजाब सरकार की ईमानदारी को दी क्लीन चिट, 12 घंटे में कुछ नहीं मिला : भगवंत सिंह मान

संगरूर, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन …

पंजाब में अकाली दल के हलका इंचार्ज के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज, दो साथी गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): लुधियाना में एक नाबालिग लड़की को उसके मामा के घर से कथित तौर …

पठानकोट में तेज बारिश, पंजाब के 13 जिलों में अलर्ट:चंडीगढ़ में गरज-चमक की चेतावनी, 12 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब के पठानकोट में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के …

पंजाब यूथ कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन:CEC को हटाने की मांग, सेक्टर-17 में नेम प्लेट पर लिखा वोट चोर

चंडीगढ़ , (PNL) : मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस …

पंजाब से फर्जी शादी कर कनाडा जाना आसान नहीं:दुल्हनों-दूल्हों पर लगेगा 5 साल बैन, 3 साल खर्च उठाना पड़ेगा, सालाना 35 हजार स्पाउस-मैरिज वीजा

जालंधर  , (PNL) : कनाडा पहुंचने के लिए पंजाब से फर्जी शादी करके जाना अब आसान …

लुधियाना स्कूल की बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला:छठी क्लास की है छात्रा,हालत बेहद नाजुक,सीसीटीवी आई सामने

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल से घर लौट …

जालंधर देहात की बड़ी कार्रवाई:हंगामे के बाद ASI गुरसिंदर सिंह निलंबित,पुलिसकर्मी ने सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात अंतर्गत आने वाले भोगपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के …

जालंधर में नशेड़ी युवक की तोड़फोड़:रेफर करने पर भड़का शनी शूटर, डॉक्टर से हाथापाई कर मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शेखा बजार के तेल वाली गली में स्थित एक क्लीनिक …

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह 11 को संभालेंगे कार्यभार:बोले- कर्मचारियों को DA दे सरकार, हक के लिए कोर्ट जाने को मजबूर

जालंधर , (PNL) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह 11 …

पंजाब चुनाव से पहले सांसद अमृतपाल को बड़ी राहत:अमृतसर कोर्ट ने वीडियो कॉल करने की अनुमति दी; असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं

 अमृतसर , (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!