Wednesday , August 19 2026
Breaking News

MS Dhoni हो रहे हैं IPL से रिटायर? Chennai Super Kings के कार्यक्रम में दिया बड़ा बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) : IPL जब आता है तो साथ में एक सवाल भी लाता है. क्या एमएस धोनी का ये आखिरी सीजन है? क्या वो IPL से रिटायर हो रहे हैं? बीते कुछ सालों से हरेक IPL में यही सिलसला चल रहा ह. लेकिन, IPL 2026 से पहले हुए चेन्नई सुपर किंग्स के एक कार्यक्रम में इस सवाल का जवाब सीधे एमएस धोनी से ही पूछ लिया गया. धोनी पहले तो मुस्कुराए फिर उसका जवाब दिया. धोनी की उम्र अभी 44 साल है. ऐसे में उनका IPL खेलना इस बात पर निर्भर करता है कि उनकी फिटनेस कैसी है? धोनी ने अपनी उसी फिटनेस का जिक्र करते हुए IPL से संन्यास लेने के सवाल का जवाब भी दिया. धोनी CSK के एक कार्यक्रम में मंच पर खड़े थे, जब उनसे उनके IPL से रिटायर होने के प्लान के बारे में पूछा गया? अब जब सवाल सबके सामने हुआ तो धोनी ने जवाब भी सरेआम ही दिया. धोनी ने कुछ भी साफ तौर पर तो नहीं कहा मगर संकेत जरूर दिए.

मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं- धोनी

धोनी ने IPL से रिटायर होने के सवाल पर कहा कि फिटनेस का स्तर कभी ऊपर जा रहा है तो कभी नीचे गिर रहा है. ऐसे में मुश्किल हो रही है. लेकिन, खेलने की कोशिश लगातार जारी है. वो अपनी तरफ से अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

फिटनेस पर निर्भर धोनी का IPL करियर

एमएस धोनी ने भले ही सीधे तो पर कुछ नहीं बताया कि वो IPL से रिटायर हो रहे हैं या नहीं. लेकिन, उन्होंने संकेत जरूर दे दिया कि अब उनके संन्यास के दिन करीब ही है. सब कुछ फिटनेस पर निर्भर करता है. हालांकि, संन्यास का वो समय कब होगा, धोनी ने उस बारे में कुछ नहीं कहा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!