अमृतसर, (PNL) : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा दौरान मंगलवार को पंजाब पहुंचे। श्री गुरु राम दास एयरपोर्ट से सीधा वह श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए। राहुल ने केसरी रंग की पगड़ी पहनी हुई थी।
इस मौके पर उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग भी मौजूद थे। इसके बाद राहुल अन्य ऐतिहासिक स्थानों पर भी जाएंगे। बता दें कि कल पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी और 20 जनवरी तक पंजाब में रहेगी।