Thursday , July 30 2026
Breaking News

रवनीत सिंह बिट्टू ने किसानों को कहा ‘तालिबानी’, बोले-इनकी संपत्ति की जांच करवाएंगे, किसान भड़के, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने किसानों को तालिबानी कह डाला है, जिससे किसान भड़क गए हैं। बिट्टू ने आरोप लगाया कि भाजपा के विरोध में असल किसान नहीं, बल्कि किसान नेता हैं, जो विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान सरवन सिंह पंधेर ने माफी मांगने को कहा है।

सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि रवनीत बिट्‌टू किसान नेताओं की संपत्ति की जांच करवाना चाहते हैं और उपचुनाव के बाद यह जांच होगी। उन्हें ये जांच अभी करवा लेनी चाहिए। किसान इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। बिट्‌टू जब कांग्रेस में थे तो किसानों के हक में बोला करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी यही करते थे। लेकिन अब वे किसानों पर ही निशाना साध रहे हैं।

पंधेर ने कहा कि प्रदूषण के लिए सिर्फ किसानों को दोषी ठहराना गलत है। दो साल से भाजपा सरकार ने शैलरों से चावल नहीं उठाए हैं, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। डीएपी खाद की कमी केवल पंजाब में नहीं, बल्कि यूपी, हरियाणा और एमपी सहित कई राज्यों में है। सरकार 51% उद्योगों और 25% ट्रांसपोर्ट वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं करती। जबकि पराली जलाने पर केवल किसानों को ही दोषी ठहराया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!