Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी का ऑस्ट्रेलिया में भव्य स्वागत

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी का आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के सिडनी हवाई अड्डे पर पंजाबी समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह 3 नवंबर से 8 नवंबर, 2024 तक आयोजित 67वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर श्री रौड़ी ने दुनियाभर में बसे पंजाबियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनकी सफलताओं की सराहना की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पंजाबियों की मेहनत और उपलब्धियों को देखते हुए कहा कि ये सफलताएँ पंजाब का गौरव बढ़ाया हैं। उन्होंने विदेशों में बसे पंजाबियों के पंजाब की तरक्की में योगदान की सराहना की और कहा कि यह समुदाय पंजाब के विकास और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री रौड़ी ने कहा, “पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के सपने को साकार करने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।” उन्होंने अपने समुदाय की भलाई और पंजाब की वैश्विक छवि को और ऊंचा उठाने के लिए प्रवासी पंजाबियों के योगदान और समर्थन का आभार व्यक्त किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!