Thursday , July 30 2026
Breaking News

अमृतसर में दरबार साहिब के पास आहलूवालिया चौक का नाम जलेबी वाला चौक रखने पर सियासत गर्माई, हो रहा विरोध, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में दरबार साहिब के पास स्थित ऐतिहासिक आहलूवालिया चौक विवादों में घिर गया है। इस चौराहे के नाम को लेकर पंजाब में राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल यह चौक दरबार साहिब के पास बने हेरिटेज पथ का एक हिस्सा है। जहां पंजाब सरकार के पर्यटन विभाग और अमृतसर नगर निगम द्वारा एक पत्थर लगाया गया, जिस पर इस चौराहे का नाम अब जलेबी वाला चौक लिख दिया गया।

हेरिटेज ट्रेल पर लगे बोर्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. जिसके बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसका विरोध शुरू कर दिया है।

सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- सिख इतिहास को मिटाने की एक और शर्मनाक कोशिश. सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया की अद्वितीय विरासत का अपमान करते हुए श्री अमृतसर साहिब के ऐतिहासिक कटरा अहलूवालिया चौक का नाम बदलकर जलेबी वाला चौक रख दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!