Wednesday , March 11 2026
Breaking News

कुल्हड़ पिज्जा कपल को सिक्योरिटी मिलने से गुस्साए निहंग सिख, बोले-जेलों से नहीं डरते, अब या तो हम नहीं या वो नहीं…

जालंधर, (PNL) : विवादित कुल्हड़ पिज्जा कपल को हाईकोर्ट द्वारा सिक्योरिटी मिलने पर निहंग सिख गुस्सा गए हैं। उन्होंने सरेआम कपल को धमकी दी है। निहंग मान सिंह अकाली ने कहा-कुल्हड़ पिज्जा हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा और सिक्योरिटी की मांग की। उन्होंने कहा कि जो लोग भी पगड़ी को दाग लगा रहे हैं, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

अकाली ने कहा-जेलें हमारी लिए बनी हैं। हाईकोर्ट ने सुरक्षा के आदेश दिए हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हम मैदान छोड़कर भाग जाएंगे। निहंग मान सिंह अकाली ने कहा- अगर कोई ज्यादा करेगा तो फिर या हम नहीं…या फिर वो। तुम दोनों की जो जिंदगी है, उसे निजी रखो ना कि बाहर लोगों के लिए। बता दें कि हाईकोर्ट ने कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने के आदेश दिए थे और पंजाब पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!