Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस का बड़ा एक्शन, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक पकड़े, 80 वाहन किए जब्त, 284 चालान किए

जालंधर, (PNL) : शहर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ (ईव टीजिंग) के बढ़ रहे मामलों से निपटने के लिए जारी कार्रवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर (सीपी) स्वपन शर्मा की अगुवाई में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन माह में ऐसे अपराधों के खिलाफ 8 मामलों में प्रीवेंटिव एक्शन लेने के साथ-साथ 284 चालान, 80 वाहन जब्त एवं 18 मामलों में अभिभावकों से काउंसलिंग की है। यह पहल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेशों के पालन के तहत की गई है।

सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले तत्वों पर नकेल कसने के लिए पिछले तीन माह में 150 से अधिक चेक प्वाइंट स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में महिलाओं से छेड़छाड़ की समस्या से निपटने के लिए अपनी किस्म की नई एवं कारगर रणनीति तैयार की है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर प्राप्त हुईं कम से कम 28 शिकायतों का निपटारा किया है और स्कूलों, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों के करीब बिना किसी कारण घूमने वाले व्यक्तियों के चालान भी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विश्लेषण के अनुसार छेड़छाड़ की घटनाएं आम तौर पर देर शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच होती हैं, लेकिन शैक्षणिक संस्थानों का हब होने के कारण जालंधर में ऐसी घटनाएं स्कूल और कॉलेज के समय के बाद आमतौर पर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच भी रिपोर्ट की गई हैं।

सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि एक्शन प्लान में ईव टीजि़ंग की घटनाओं की निगरानी और रोकथाम के लिए पूरे शहर में नाकों को लगाना शामिल है। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों और अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विशेष ध्यान देने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने ईव टीजि़ंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि 1970 के दशक से भारत में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के साथ, ईव टीजि़ंग बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे डर का माहौल पैदा होता है, जिससे महिलाओं की मनोवैज्ञानिक स्थिति और व्यक्तिगत सुरक्षा की भावना प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि लिंग समानता पर शिक्षा की कमी और मीडिया में महिलाओं की ऑब्जेक्टिफिकेशन ऐसे सामाजिक रवैये को जन्म देते हैं जो महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बनता है।

सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि स्कूलों/कॉलेजों/संस्थानों में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और लिंग समानता पर केंद्रित सामुदायिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करने के लिए सहायक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है, निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली वाहन दिन में स्कूलों के पास और रात को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात रहते हैं।

सीपी स्वपन शर्मा ने लोगों से सहयोग की मांग करते हुए उन्हें ऐसे अपराधों की रिपोर्ट तुरंत 112, 1091 और 1098 जैसे जारी हेल्पलाइन नंबरों पर करने की अपील की, ताकि ऐसे अपराधों के पीडि़तों को तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।

उल्लेखनीय है कि लोगों ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की इस पहल की सराहना की और पुलिस को समर्थन की हुंकार भरी। इसके साथ ही महिलाओं ने ईव टीजि़ंग के प्रति अपनी चिंताओं और अनुभव साझा किए। मौके पर मौजूद एक शिक्षिका प्रिय शर्मा ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को पेश आ रही चुनौतियों को उजागर किया और इनके समाधान के लिए सख्त उपायों की जरूरत पर जोर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!