Friday , June 19 2026
Breaking News

जालंधर के इस थाने में अचानक पहुंच गए डीजीपी गौरव यादव, आधा घंटा थाने में रुके, दिए ये निर्देश, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव शुक्रवार को अचानक जालंधर पहुंच गए। उनके शहर आगमण की जानकारी कुछ मिनट पहले ही कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को लगी। डीजीपी सीधा थाना रामामंडी पहुंच गए। उन्हें देखकर पुलिस मुलाजिमों के हाथ-पांव फूल गए। उनके साथ पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भी मौजूद थे।

डीजीपी ने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारियां प्राप्त की। साथ ही डीजीपी ने थाने में मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए कि किसी प्रकार की कोई भी कोताही कार्रवाई में नहीं बरतनी है।

बता दें कि आज सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। जब डीजीपी गौरव यादव कड़ी सुरक्षा के बीच थाने पहुंचे तो वहां पर ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा, डीसीपी आदित्य, एसीपी निर्मल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। डीजीपी द्वारा थाने में करीब आधा घंटा बिताया गया। जहां उन्होंने पुलिस द्वारा डील किए जा रहे लोगों से भी बातचीत की गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद:एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!