Friday , October 23 2026
Breaking News

फरिश्ते बचाएंगे आपकी जान, सरकार ने सडक़ सुरक्षा एवं इमरजेंसी देखभाल को बेहतर बनाने के लिए वचनबद्धता दोहराई

चंडीगढ़, (5 अक्टूबर) : फरिश्ते शब्द सुनते ही किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में दिमाग में विचार घूमता है जिसने आपकी जान बचाने का उपाय किया हो। पंजाब वासियों के लिए फरिश्ते बनी है पंजाब की मान सरकार जिसने अब तक कई लोगों की जान बचाई है। सडक़ सुरक्षा एवं इमरजेंसी देखभाल संबंधी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए पंजाब पुलिस के ट्रैफिक एवं सडक़ सुरक्षा विंग ने राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) एवं मैप माई इंडिया के सहयोग से मैपल्ज मोबाइल एप के माध्यम से फरिश्ते स्कीम के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई है ताकि आसानी से सही ढंग से इन अस्पतालों तक अप्रोच किया जा सके। इस पहलकदमी का उद्देश्य निर्विघ्न नेवीगेशन सहायता की पेशकश करता है, जिससे उपभोगिता, विशेषकर सडक़ हादसों की स्थिति में, नजदीकी अस्पतालों की तीव्रता से तलाश करके उचित समय पर पीडि़त को अस्पताल पहुंचा सकेंगे।

सडक़ हादसों में चोट लगने के कारण होने वाली मृत्यु दर को घटाने एवं उपलब्ध सरकारी/सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में तुरंत, मुश्किल रहित इलाज मुहैया करवाने के उद्देश्य के साथ फरिश्ते स्कीम शुरू की गई है। जो प्रतिदिन फरिश्ते बनकर आती है।  फरिश्ते स्कीम के तहत पंजाबभर में 384 अस्पतालों को सफलातपूर्व पंजीकृत किया गया है, इसमें 238 निजी एवं 146 सरकारी अस्पताल हैं। अब ये अस्पताल, पंजाब फरिश्ते स्कीम अप्लाई ऑनलाइन 2024 प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, मैपल मोबाइल एप पर उपलब्ध हैं। इस प्रणाली का प्रयोग दुर्घटना पीडि़तों को संवेदनशील समय पर अस्पताल ले जाने के सहायक होगी।

इससे मानवीय जानें बचाने की दर में सुधार आएगा। लोगों को आगे बढक़र दुर्घटना पीडि़तों की मदद करने एवं उनकी जान बचाने के लिए उत्साहित करने वाले ऐसे फरिश्ते को कानूनी उलझनें एवं पुलिस पूछताछ से छूट प्रदान की जाती है एवं उसको नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया जाता है। उल्लेखनीय है फरिश्ते प्रणाली के तहत, घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए सहायता करने वाले व्यक्तियों को सरकार द्वारा फरिश्ते के रूप में मान्यता दी जाती है एवं 2 हजार रुपए का इनाम दिया जाता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री मान द्वारा जिन नई एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाई गई वे नवीनतम चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित हैं। एंबुलेंसों की संख्या कुल 325 तक है। ये एंबुलेंसें शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के भीतर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचती हैं। ये एंबुलेंस जीपीएसज् से सुसज्जित हैं। आपातकालीन स्थिति में लोगों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उनकी जान बचा रही हैं। इनमें जीवन रक्षक दवाएं और अत्याधुनिक उपकरण हैं। इस वर्ष एंबुलेंस के माध्यम से एक लाख से अधिक मरीजों को सुरक्षित रूप से अस्पतालों पहुंचाया गया जिनमें इसमें 10,737 हृदय रोगी, 28,540 गर्भवती महिलाएं और अन्य शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी:सीआईआई ने 20 पेटी व्हिस्की और देसी की बोतल के साथ एक को पकड़ा, एक फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में जाली नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी गाड़ियों से शराब …

7 रुपये की Lottery,, 1 करोड़ का इनाम…कोटकपूरा के मजदूर परिवार की चमकी किस्मत; जानें पूरी कहानी

फरीदकोट ,  (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत …

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!