Sunday , September 20 2026
Breaking News

‘कभी पगड़ी तो कभी ऐसी ड्रेस में…’, पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला बहरूपिया CCTV में कैद, देखें

पटियाला, (PNL) : पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला व्यक्ति दो हफ्ते के बाद भी यूनिवर्सिटी की गिरफ्त से बाहर है। कैंपस में 200 से अधिक सिक्योरिटी गार्डस तैनात होने के बाद भी यह व्यक्ति काबू नहीं किया जा सका। जानकारी अनुसार अश्लील करने वाला व्यक्ति बुधवार को यहां अर्बन एस्टेट फे-2 में सुबह छह बजे महिलाओं से अश्लील हरकतें करता पाया गया। पर यह व्यक्ति किसी की पकड़ में नहीं आया।

हालांकि, बुधवार को यह व्यक्ति यूनिवर्सिटी कैंपस में मुख्य गेट से एंटर हुआ। पर कैंपस में कोई अश्लील हरकत नहीं की। यूनिवर्सिटी अधिकारियों द्वारा जानकारी अनुसार यह व्यक्ति कैंपस में अलग-अलग भेस बदलकर कभी पिछले और कभी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट से कैंपस में एंटर होता है।

जिसके चलते इसकी पहचान करना यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी गार्डस के लिए एक चुनौती बना हुआ है। उधर डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर मोनिका चावला का कहना है कि जल्द इस व्यक्ति को काबू कर लिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी में हुआ कैद

छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला व्यक्ति बुधवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ। सीसीटीवी कैमरे से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने व्यक्ति की दो फूटेज निकाली, एक पिछले हफ्ते की है और एक बुधवार की। एक फोटो में व्यक्ति पगड़ी बांधकर नीले रंग की एक्टिवा पर यूनिवर्सिटी कैंपस में आता है और दूसरी फोटो में बिना पगड़ी के किसी अन्य रंग की एक्टिवा पर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट से कैंपस में आता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!