Sunday , July 26 2026
Breaking News

क्या रुकेगा यूक्रेन-रूस का युद्ध? ट्रेन से 10 घंटे का सफर तय कर कीव पहुंचे पीएम मोदी, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को गले लगाया, कंधे पर हाथ रख की बातचीत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : यूरोप की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पोलैंड के बाद उसके पड़ोसी देश यूक्रेन की यात्रा पर पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब वह रूस के साथ लगभग ढाई साल से युद्ध लड़ रहा है. दुनिया के कई देशों ने युद्ध को शांत कराने का प्रयास किया है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है. पीएम मोदी यूक्रेन पहुंचने पर राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करने वाले हैं. इस यात्रा के दौरान मोदी और व्लोदिमीर जेलेंस्की के बीच संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर विचार विमर्श होने की उम्मीद है.

व्लोदिमीर जेलेंस्की के निमंत्रण पर पीएम मोदी यूक्रेन की यात्रा पर रवाना हुए. यहां गौर करने वाली बात ये है कि पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब छह हफ्ते पहले ही वह रूस की यात्रा पर गए थे. प्रधानमंत्री की रूस यात्रा को लेकर पश्चिमी मुल्कों में काफी ज्यादा नाराजगी देखने को मिली थी. ऐसे में संबंधों में स्थितरता लाने के लिए वह यूक्रेन पहुंच हैं. इस यात्रा के काफी ज्यादा मायने भी निकाले जा रहे हैं.

1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है. यूक्रेन पहले सोवियत यूनियन का हिस्सा था. पीएम मोदी ट्रेन के जरिए यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचने हैं. इस सफर में 10 घंटे लगे हैं. इसकी वजह ये है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से यूक्रेन का एयरस्पेस बंद है. ऐसे में अगर किसी नेता को यहां आना होता है तो ट्रेन की एकमात्र जरिया होता है. पीएम मोदी के इस दौरे पर दुनियाभर की निगाहें हैं.

हालांकि, यहां ये भी देखना होगा कि जब पीएम मोदी यूक्रेन पहुंचे हैं तो क्या उस वक्त रूस गोलियां की तड़तड़ाहट को रोकता है या फिर युद्ध जारी रखता है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी की अच्छी दोस्ती है. ऐसे में हो सकता है कि दोस्त के आगमन को देखते हुए युद्ध को कुछ घंटों तक रोक दिया जाए. पीएम मोदी करीब सात घंटे के लिए कीव में होंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!