Thursday , November 12 2026
Breaking News

मानसून सीजन के दौरान समस्याओं से निपटने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक की

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने और यहां बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने नगर निगम कमिश्नरों, अतिरिक्त कमिश्नरों, कार्य साधक अधिकारियों और अधिकारियों को राज्य में वर्षा जल की पूर्ण निकासी, नालियों की सफाई और लोगों को प्रदान की जाने वाली अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सोमवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा अधिकारी के साथ बैठक की गई।

बैठक के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों के साथ आगामी मानसून की पूर्व तैयारियों और बरसात के मौसम में लोगों को होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए विभागीय तैयारियों पर चर्चा की और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने कहा कि यदि कहीं सीवरेज ब्लॉक है तो आवश्यक बकेट मशीन, जेटिंग मशीन एवं जेट सैकिंग मशीन एवं आवश्यक मैनपावर का प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि जल निकासी के लिए पंप एवं जेनरेटर सेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए ।मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों और मक्खियों की रोकथाम के लिए दवाओं की व्यवस्था की जाए और लोगों को स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी मैंन होल को अच्छी तरह से ढका जाए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो वहां के लोगों को सुरक्षित इमारतों में शिफ्ट करने के लिए पहले से ही अन्य स्थान की पहचान की जानी चाहिए साथ ही कहा कि वहां रहने वाले लोगों को पहले से सूचित किया जाना जाए और उनकी सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध यकीनी बनाए जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बरसाती पानी की पूर्ण निकासी सुनिश्चित की जाये। मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में समय-समय पर फॉगिंग भी करवायी जाए।उन्होंने से बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की जान-माल की रक्षा करना भगवंत मान सरकार का मुख्य उद्देश्य है। सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वचनबद्ध है। इस दौरान जल आपूर्ति सीवरेज बोर्ड के सीईओ मालविंदर सिंह जग्गी, स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर उमा शंकर गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सीबीआई अदालत आज पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को सजा सुनाएगी, अदालत ने 34 साल बाद उन्हें दोषी ठहराया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को आज मोहाली …

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!