Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर के चर्चित हेयर ड्रैसर नायाब सलमानी समेत तीन युवकों की हरियाणा में सड़क हादसे दौरान मौत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहर के चर्चित हेयर ड्रैसर नायाब सलमानी समेत तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल हो गया है। ये सभी अजमेर शरीफ माथा टेककर लौट रहे थे। हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल के बीच देर रात 3.30 बजे इनकी स्कार्पियो कार एक आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई है। हादसे में नायाब सलमानी, उसके दोस्त अक्षय निवासी दयालपुर और अजय निवासी जंडूसिंघा की मौत हो गई जबकि तेजिंदर पाल तेजी बच गया। थाना सदर महेंद्रगढ़ के एसएचओ ने बताया कि नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ लग रहा है। उन्होंने बताया कि नायाब गाड़ी चला रहा था और उसकी टांगें टूट गई थी। हादसा काफी भयानक था, जिस कारण तीनों की मौत हो गई। बता दें कि नायाब का शास्त्री मार्किट चौक में नायाब के नाम पर सैलून था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Garhshankar में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!