जालंधर वेस्ट उप-चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद राजीव टिक्का ने दिया इस्तीफा, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
June 24, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब में जालंधर वेस्ट उप-चुनाव से पहले दल बदलने का दौर शुरू हो गया है। कल कई बीजेपी नेता कांग्रेस में शामिल हुए थें। आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद राजीव ओंकार टिक्का ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक टिक्का पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। वह जालंधर में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा नजरअंदाज किए जाने से नाराज थे।