Thursday , October 9 2025
Breaking News

जालंधर वेस्ट में भी नहीं जीत पाए रिंकू, आदमपुर में पड़े सबसे कम वोट, लेकिन टीनू के मुकाबले किया अच्छा प्रदर्शन, पढ़ें किस हलके में किसे कितने वोट पड़े

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सुशील कुमार रिंकू अपने हलके जालंधर वेस्ट में भी नहीं जीत पाए। हालांकि रिंकू और शीतल अंगुराल दोनों इसी हलके से विधायक रह चुके हैं। दोनों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। इसके बावजूद रिंकू वेस्ट हलके से भी हार गए। रिंकू को वेस्ट हलके से 42837 वोट पड़े जबकि चन्नी 44394 वोट हासिल करके ये हलका जीते। वहीं रिंकू को सबसे कम वोट आदमपुर में पड़े। वहां रिंकू को 7171 वोटें ही पड़ी। हालांकि अन्य हलको में रिंकू का प्रदर्शन पवन कुमार टीनू से काफी बेहतर रहा। इसी के चलते रिंकू 214060 वोटें हासिल कर दूसरे नंबर पर तो 208889 वोटें लेकर टीनू तीसरे नंबर पर आए। चन्नी ने 390053 वोटें प्राप्त कर पहले स्थान हासिल किया और 175993 की लीड से जीते।

नीचे दिए गए AC Wise लिंक को क्लिक करके पढ़ें किस हलके में किसे कितने वोट पड़े

👇👇

AC wise

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर की रस्म किरया आज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर का कुछ दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!