Wednesday , August 19 2026
Breaking News

लुधियाना में पीएम पर बरसे केजरीवाल, बोले-मोदी खुद को भगवान समझने लग गए हैं, 4 जून को टूटेगा घमंड

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना में व्यापारियों के साथ अरविंद केजरीवाल की बैठक खत्म हो गई है। व्यापारी और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री इस बैठक में मौजूद रहें। अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना के व्यापार को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा।

व्यापारी मिलन कार्यक्रम में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में व्यापारियों के लिए हमारी सरकार कारगर कदम उठा रही है। जबकि पहले समय समय की सरकारों ने पंजाब के कारोबार का बेड़ा गर्क कर दिया है। उन्होंने कहा कि जेल से बेल मिलने के बाद मैं सबसे पहले व्यापारियों के पास गया और मैं जहां-जहां जाता हूँ सबसे पहले व्यापारियों से मिलता हूँ। क्यों की उनकी हर समस्या मैं समझता हूं।

केजरीवाल ने कहा कि पहले व्यापारी पंजाब छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे थे जिन्हें हमने रोका और सरकार बनते ही हमने पंजाब छोड़ कर गए कारोबारियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है और हर व्यापारी को पंजाब में पूरा सुरक्षित माहौल देंगे।केजरीवाल ने कहा कि जल्दी ही हम इंडस्ट्री के लिए भी बिजली सस्ती करेंगे और मुफ़्त के बराबर दी जाएगी। ताकि पंजाब की इंडस्ट्री आगे बढ़े।

केजरीवाल बोले- हरेक समस्या का हल है वोट

केजरीवाल ने कहा कि लुधियाना इंडस्ट्री हब है और यहां के व्यापारी की हरेक समस्या उनकी है। केजरीवाल ने व्यापारियों से अपील की कि हरेक समस्या का हल है वोट। आम आदमी पार्टी को आप 13 की 13 सीटों पर जिताएं ताकि हमारे हाथ मज़बूत हो सकें और हर परेशानी का हल किया जा सके।

केजरीवाल ने कहा कि लुधियाना में अमित शाह सरेआम धमकी दे गए हैं कि अगर आम आदमी पार्टी को वोट दी तो आपकी फ्री बिजली बंद कर देंगे। मोदी सरकार को सबसे ज़्यादा तकलीफ़ बिजली फ्री से हो रही है तभी उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया।

केजरीवाल ने कहा कि आज मोदी जी ख़ुद को भगवान समझ रहें हैं, लेकिन उनका ये घमंड 1 जून के बाद टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव की तारीख़ घोषित हुए मुझे जेल में डाल दिया गया लेकिन ये तो आपका प्यार है जो मुझे जेल से बाहर ले आया

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!