Wednesday , August 19 2026
Breaking News

लुधियाना पहुंचे राहुल गांधी ने किए ऐलान, बोले-किसानों का कर्ज करेंगे माफ, MSP की कानूनी गारंटी देंगे, अग्निवीर स्कीम को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे

लुधियाना, (PNL) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 29 मई को पंजाब के दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले लुधियाना में दाखा की दाना मंडी में रैली को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. ब्लॉक की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे। किसानों को बीमा का पैसा 30 दिन के भीतर मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की अग्निवीर स्कीम सेना पर आक्रमण है। इससे 2 तरह के शहीद बनाए जा रहे हैं। सरकार बनने पर अग्निवीर स्कीम को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे।

राहुल गांधी ने कहा- हिंदुस्तान के गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। इन परिवारों की सबसे बड़ी महिला के खाते में हर साल 1 लाख रुपए सरकार डालेगी। हर महीने 8500 रुपए उनके खाते में इंडिया की सरकार डालेगी।

5 जुलाई को काम शुरू होगा। हर महीने हिंदुस्तान में करोड़ों परिवार जागेंगे, 9 बजे अपने खातों को चैक करेंगे। उसमें महीने का 8500 रुपए सरकार देगी। साल का एक लाख रुपया I.N.D.I.A. की सरकार देने जा रही है।

यहां रैली करने के बाद राहुल फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस की उम्मीदवार अमरजीत कौर साहोके और होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार यामिनी गोमर के पक्ष में भी प्रचार करेंगे। इसी बीच आज राहुल गांधी शहीद अग्रिवीर अजय के परिवार से मुलाकात करने भी जाएंगे। खन्ना के कस्बा मलौद के गांव रामगढ़ सरदारां में राहुल गांधी आएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!