Friday , August 21 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल 16 को पंजाब में करेंगे प्रचार, इस शहर में सीएम भगवंत मान के साथ करेंगे रोड शो, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (16 मई) गुरुवार को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। सबसे पहले वह अमृतसर पहुंचेंगे और यहां से पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल करीब दो माह बाद पंजाब आ रहे हैं। 21 मार्च को शराब नीति मामले में ईडी ने उनको गिरफ्तार किया था। इससे पहले 11 मार्च को वह पंजाब आए थे और मोहाली में संसद में भगवंत मान कैंपेन की शुरुआत की थी।

जानकारी के मुताबिक वह गुरुवार को शाम 6 बजे अमृतसर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। इस रोड शो में उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। रोड शो के बाद केजरीवाल दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेकेंगे और पूजा करेंगे।

जेल में रहने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल से दो बार मुलाकात की थी और पंजाब समेत अन्य राज्यों के राजनीतिक माहौल के बारे मे उनको जानकारी दी थी। जब से वह जेल से बाहर आए हैं, वह दिल्ली के साथ ही पंजाब नेताओं से भी मिल रहे हैं। उनके दौरे के लिए पंजाब आप ने कमर कस ली है और पार्टी रोड शो की तैयारियों में जुट गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!