Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर : इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम, अभिनव अग्रवाल ने 97.2% अंकों के साथ किया स्कूल में टॉप

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई) द्वारा वर्ष 2023-24 के घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा नूरपुर रोड के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 55 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 165 विद्यार्थियों ने  80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच में नॉन मेडिकल में अभिनव अग्रवाल ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, दक्ष गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत, अनन्या कपूर ने 95.6% तथा श्रेष्ठ वर्मा ने 93.6 % प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स में ग्रीन मॉडल टाऊन की महक ढींगरा 96.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही, हर्षित भाटिया ने 96% अंक, ईशान व एकम सचदेवा ने 95.8% अंक प्राप्त किए।

मेडिकल में एंजल व पाखी ने 92.6% प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, तरुण ने 92.1% अंक हासिल किए। लोहारा ब्रांच में कॉमर्स में वरदान सेठ 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्नव गुप्ता ने  94 प्रतिशत अंक, अरमान सेठ ने 93.8 % अंक तथा ह्यूमैनिटीज में यशिका शर्मा 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

नूरपुर ब्रांच में वोनिशा ने 93% व अमोलदीप ने 92 % अंक प्राप्त किए। पेंटिंग में कुल 4 विद्यार्थियों ने, मैथ्स में 1विद्यार्थी, इंग्लिश में 1विद्यार्थी ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए। सभी स्कूलों के प्राचार्यों ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करके उन्हें प्रोत्साहित किया।
इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!