Wednesday , September 9 2026
Breaking News

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में फिर हादसा, समुंद्र में डूबने से फगवाड़ा की एक महिला समेत चार भारतीयों की मौत, पढ़ें

मेलबर्न, (PNL) : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. पंजाब के फगवाड़ा की एक महिला सहित तीन भारतीय युवक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के पास विक्टोरिया के फिलिप द्वीप में डूबने से मौत हो गई. स्थानीय रिपोर्टों में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि चारों फॉरेस्ट गुफाओं के पास एक स्थान पर स्वीमिंग कर रहे थे.

पंजाब न्यूज लाइव के मुताबिक मृतका की पहचान रीमा के रूप में हुई है, जो फगवाड़ा के उद्योगपति ओम सोंधी की बहू बताई जा रही हैं. रीमा और उनके पति संजीव और उनके भाई छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे. हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी रीमा की बहन सुहानी (22) और एक भाई भी इस दुर्घटना में डूब गए. हालांकि स्थानीय पुलिस ने संजीव को बचा लिया.

स्थानीय पुलिस ने क्या जानकारी दी?

रिपोर्ट में कहा गया है कि आपातकालीन सेवाओं ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार दोपहर 3:30 बजे के आसपास न्यूहेवन बीच पर चार लोगों के पानी में डूबने की घटना की जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि एक महिला और तीन पुरुष को पानी के अंदर से निकाला गया.

रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि यह करीब 10 लोगों का पूरा ग्रुप था. विक्टोरिया फिलिप द्वीप पर्यटन विभाग ने कहा कि गुफाएं, जहां घटना घटी, चट्टानों के कटाव से बनी हैं और केवल कम ज्वार पर ही वहां जाया जा सकता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!