Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब भवन में CM मान और किसान जत्थेबंदियों की बैठक जारी, पढ़ें

न्यूज़ डेस्क,(PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब भवन में किसान जत्थेबंदियों के साथ बैठक की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में संयुक्त किसान मोर्चे से संबंधित 33 जत्थेबंदियों के नेताओं को बुलाया गया है। इसमें सभी प्रमुख किसान यूनियनें शामिल हैं। मीटिंग में किसानों की मांगों के लेकर चर्चा की जा रही है। किसानों की मुख्य मांगों में कम से कम सर्मथन मुल्य पर फसल की खरीद की गारंटी, पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज केस रद्द करना, लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को इंसाफ, संपूर्ण कर्ज माफी और निजी बिजली बिल रद्द करना शामिल हैं।

कुछ दिन पहले किसान जत्थेबंदियों द्वारा मागों को लेकर चंडीगढ़-मोहाली सरहद पर धरना दिया गया था पर बाद में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग तय कर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित तो अपना मांग पत्र सौंपने और राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह के साथ मीटिंग कर धरना खत्म कर दिया।

अब यह मीटिंग इस आंदोलक की मांगों को लेकर होने जा रही है। मांगें पूरी करने का भरोसा धरना खत्म करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया था। किसान जत्थेबंदियां गन्ने के कम से कम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धी की मांग को लेकर जी.टी. रोड पर प्रदर्शन कर रही थी। किसानों ने रेलवे ट्रैक पर धरना भी दिया था जिस कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी। गन्ने का कम से कम समर्थन मूल्य 380 रुपये प्रति क्विंटल है किसान इसे बढ़ाकर 450 रुपये करने की मांग कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!