Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सुल्तानपुर लोधी से बड़ी खबर, पुलिस और निहंग सिखों के बीच फायरिंग, एक पुलिस मुलाजिम की मौत

सुल्तानपुर लोधी, (PNL) : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी से बड़ी खबर सामने आई है. यहां स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा पर कब्जे को लेकर फायरिंग की खबर सामने आई है. बाबा बुड्ढा दल मान सिंह ग्रुप के गुरुद्वारा साहिब को खाली कराने को लेकर निहंग सिंखों के एक समूह और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. इस मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई है और तीन अन्य पुलिसकर्मी अभी भी घायल हैं.

आज सुबह से ही दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है. कपूरथला के एसएसपी खुद टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि जालंधर के आईजी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा साहिब के अंदर करीब 30 निहंग सिंह मौजूद हैं. दरअसल, कुछ दिन पहले निहंग सिंहों के एक समूह ने गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया था और पुलिस इस कब्जे को छुड़ाने गई थी. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!