Tuesday , July 21 2026
Breaking News

अमेरिका में फिर बड़ी घटना, युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, 22 लोगों की मौत, मची भगदड़

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ली रही हैं. ताजा मामला मेने राज्य के लेविस्टन से आया है. एक शख्स द्वारा रेस्टोरेंट के अंदर की गई अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों की संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर हैं.  पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को एक सक्रिय शूटर ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.

एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय (पुलिस) ने अपने फेसबुक पेज पर संदिग्ध की दो तस्वीरें जारी कीं, जिसमें एक बंदूकधारी अपने कंधे पर हथियार उठाए हुए एक प्रतिष्ठान में प्रवेश कर रहा है और फिलहाल फरार है.

पुलिस ने जारी की तस्वीरें

पुलिस ने हमलावर की फोटो जारी करते हुए लोगों से मदद मांगी है. फोटो में लंबी बाजू की शर्ट और जींस पहने एक दाढ़ी वाला व्यक्ति फायरिंग राइफल पकड़कर गोलीबारी कर रहा है.लेविस्टन में सेंट्रल मेने मेडिकल सेंटर ने एक बयान जारी कर कहा कि बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए हैं. घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. लेविस्टन एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेने के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील (56 किमी) उत्तर में स्थित है.

लोगों से घरों में रहने की अपील

एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने बयान जारी करते हुए कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं और सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील कर रहे हैं.’ मेने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के एक प्रवक्ता ने लोगों से अपने घरों में दरवाजे बंद करके रहने का आग्रह किया हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!