Wednesday , September 9 2026
Breaking News

इस देश जा रहे अमृतपाल सिंह के पिता को सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर रोका, नहीं पकड़ने दी फ्लाईट, घर वापस भेजा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने रोक दिया। वह कतर की राजधानी दोहा जाने वाले थे। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें जाने नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर तरसेम सिंह से पूछताछ की और इसके बाद उन्हें घर वापस भेज दिया।

तरसेम सिंह बुधवार की सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। इससे पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को दिल्ली और अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन बार विदेश जाने से रोका जा चुका है। किरणदीप कौर ब्रिटिश नागरिक हैं।

अमृतसर के अजनाला थाने पर हमले के बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था। वहीं कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार किया था। अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। वह इस समय असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!