Friday , February 27 2026
Breaking News

अमृतसर : दरबार साहिब के अंदर परफ्यूम लगाने पर पाबंदी, एसजीपीसी ने जारी किए आदेश

अमृतसर, (PNL) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से दरबार साहिब में परफ्यूम के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है. मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक एसजीपीसी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में परफ्यूम छिड़कने पर रोक लगाई है. यह रोक इसलिए लगाई गई है, क्योंकि एसजीपीसी के दावे के मुताबिक परफ्यूम में हानिकारक कैमिकल एवं अल्कोहल का मिश्रण होता है और अल्कोहल का इस्तेमाल सिख मर्यादा का उल्लंघन है॥ एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने इस संबंध में सभी गुरुद्वारों के मैनेजरों को सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि इस पर पूरी रोक है और प्रबंधकों को इसका कोई विकल्प ढूंढने का निर्देश दिया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और सिसोदिया को अदालत ने शराब घोटाले में किया बरी, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को बहुचर्चित आबकारी नीति से जुड़े कथित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!