Monday , August 10 2026
Breaking News

पंजाब के गवर्नर ने सीएम मान को लिखी चेतावनी चिट्ठी, बोले-मेरी चिट्ठी का जवाब दोगे या राष्ट्रपति शासन लगा दूं…

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान के बीच जारी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आप सरकार पर उनके पत्रों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया है. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को कड़े शब्दों में एक चेतावनी पत्र लिखा है, जिसमें भगवंत मान से उनके सवालों का जवाब देने को कहा गया है. राज्यपाल पुरोहित ने लिखा कि अगर उनके सवालों का जवाब नहीं मिला तो वह राष्ट्रपति को पत्र लिखने के लिए मजबूर होंगे.

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा कि इससे पहले कि मैं राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफ़लता के बारे में अनुच्छेद 356 के तहत भारत के राष्ट्रपति को एक रिपोर्ट भेजूं और आईपीसी की धारा 124 के तहत आपराधिक कार्यवाही शुरू करने के बारे में निर्णय लूं.. मैं आपसे अपने द्वारा लिखित पत्रों के तहत अपेक्षित जानकारी मांगता हूं.

राज्यपाल ने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा लिखे गए पिछले पत्रों का अभी तक जवाब नहीं दिया है. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि नशीले पदार्थ की उपलब्धता और उपयोग के संबंध में विभिन्न एजेंसियों से रिपोर्ट मिली है यह आम बात हो गई है कि वह दवा की दुकानों में उपलब्ध हैं और एक नया चलन अब देखा गया है कि वे सरकार द्वारा नियंत्रित शराब की दुकानों में भी बेचे जा रहे हैं. बता दें कि अनुच्छेद 356 में राज्यपाल के पास राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की पॉवर होती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के …

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान ने संगठित अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए ; 1.09 लाख से अधिक छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधी गिरफ़्तार किए

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के …

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!