Monday , September 21 2026
Breaking News

अमृतसर से हैरान करने वाली खबर, नाना ने अपने 8 साल के दोहते को नहर में धक्का देकर मारा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से इस समय की हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। गांव बल्ल सचंदर में एक नाना ने अपने 8 साल के दोहते को नहर में धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। बल्ल सचंदर निवासी जुगराज सिंह सिद्धू ने कहा कि मृतक बच्चे गुरांशप्रीत सिंह के माता-पिता का आपस में घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण बच्चे की मां कुछ समय से बच्चे को लेकर अपने मायके घर मीरांकोट में रह रही थी।

अदालत ने समझौता करवाकर दोनों को एक साथ रहने के लिए कहा था, जो अमरजीत (बच्चे का नाना) को स्वीकार नहीं थी। इसी रंजिश के चलते नाना ने अपने दोहते गुरांशप्रीत सिंह को मोटरसाइकिल पर बिठाया और जगदेव कलां नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। बच्चे को नहर में धक्का देने के बाद अमरजीत सिंह ने खुद पुलिस को बताया कि वह बाथरूम करने के लिए नहर के किनारे गया था, तभी बच्चा गायब हो गया। इस संबंधी थाना प्रमुख राजासांसी हरचंद सिंह संधू से बात की तो उन्होंने बताया कि कड़ी जांच के बाद बच्चे के नाना अमरजीत सिंह मीरांकोट ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!