Saturday , November 21 2026
Breaking News

पंजाब में बारिश का कहर, 6 शहरों में रेड अलर्ट जारी, लुधियाना-जालंधर समेत 6 जिलों में हुआ ऑरेंज अलर्ट, मंत्री हरजोत बैंस बोले-‘दाता जी मेहर करो’

लुधियाना, (PNL) : पंजाब में मानसून ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार पंजाब के 6 इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि यहां तेज बारिश तो होगी ही, 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। राजपुरा, डेरा बस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना और खरड़ में यह अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीते दिन पूरे पंजाब में जम कर बादल बरसे हैं।

कल से हो रही भारी बारिश के कारण नहरों में पानी बढ़ गया है। जिला फाजिल्का के अंतर्गत गांव रायपुर के पास मलूकपुरा नहर में दरार आने से पानी ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। वहीं, सीएम भगवंत मान ने नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने को कहा है। NDRF की टीमों को भी अलर्ट पर कर दिया गया है। इस बीच केबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लिखा-दाता जी मेहर करो। उसके बाद उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों को प्रशासन की तरफ से घर खाली करने के लिए कहा जा रहा है, वह कृप्या अपने घर छोड़ दें।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वहीं पंजाब के तकरीबन 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां 40 किमी तक की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश होगी। लुधियाना, चमकौर साहिब, समराला, बलाचौर, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर, बाबा बकाला साहिब अमृतसर, बटाला, भुलत्थ, दसूआ, मुकेरियां, गुरदासपुर में यह अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह बुडलाढ़ा, पटियाला, राजपुरा, खन्ना, खरड़, खमाणो, रूपनगर, बलाचौर, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, खडूर साहिब, रायकोट, जगराओ, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल और पठानकोट में येलो अलर्ट जारी है। यहां 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

अमृतसर में पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई: 17.638 किलो हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा …

अमृतपाल की दादी के अंतिम संस्कार से पहले पुलिस को अलर्ट किया गया, एसएसपी जल्लुपुर खेड़ा गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया

अमृतपाल , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर के अंतिम …

8वां वेतन आयोग: सेना में बड़े बदलाव की तैयारी… खत्म होगी ब्रिगेडियर रैंक, रिटायरमेंट उम्र भी बढ़ाने का प्रस्ताव!

न्यूज डेस्क, (PNL) : सेना में अधिकारियों के प्रमोशन सिस्टम और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव …

Patiala: भाखरा नहर पर बना पुल ढह गया, नहर में 2 ट्रक फंस गए; किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

पटियाला , (PNL) : आज सुबह पटियाला-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसा हुआ, जहां पासियाना गांव …

चन्नी को अपने ईडी मामलों की चिंता करनी चाहिए – प्रीनीत कौर ने कप्तान की कांग्रेस में वापसी पर बात की, बार-बार अपना फैसला नहीं बदलेंगी

पटियाला , (PNL) : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस बयान पर कि कैप्टन अमरिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!