Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब में आप विधायक और IAS अधिकारी के बीच विवाद निपटा, बिना पूछे मीटिंग से बाहर कर दिया था MLA को, पढ़ें पूरा मामला - punjabnewslive
Tuesday , July 14 2026
Breaking News

पंजाब में आप विधायक और IAS अधिकारी के बीच विवाद निपटा, बिना पूछे मीटिंग से बाहर कर दिया था MLA को, पढ़ें पूरा मामला

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार के बीच पैदा हुई तकरार अब खत्म हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार ने विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपनी गलती स्वीकार कर ली है.

आईएएस दलीप कुमार ने पंजाब विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को बताया कि उनका विधायक गुरप्रीत गोगी के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई इरादा नहीं था और वह विधायक के खिलाफ सभी गिले-शिकवे दूर कर लेंगे. एनआरआई मामलों के प्रमुख सचिव दिलीप कुमार ने भी समिति को आश्वासन दिया कि वे भविष्य में विधायकों का सम्मान करेंगे.

विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष कुलवंत सिंह पंडोरी की अध्यक्षता वाली समिति ने लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुरप्रीत गोगी की शिकायत पर वरिष्ठ आईएएस दलीप कुमार को तलब किया था. विधायक ने समिति को दी शिकायत में कहा था कि उक्त अधिकारी ने मई माह में उनके साथ दुर्व्यवहार कर बैठक से बाहर निकाल दिया था. कल समिति के सामने पेश होते हुए आईएएस अधिकारी ने कहा कि उन्हें विधायक की पहचान नहीं पता थी और उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था.

गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी ने मई में पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. विधायक ने कहा कि 16 मई को वह लुधियाना से उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में अधिकारी से मिलने गए थे, तभी आईएएस दिलीप कुमार ने दुर्व्यवहार किया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में किसानों का हल्लाबोल, सभी टोल फ्री:लाडोवाल टोल प्लाजा पर बिना टैक्स गुजर रहे वाहन, धरना लगाया; लैंड पूलिंग नीति का विरोध

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार …

पंजाब में श्री गुरु रविदास के जीवन पर होंगे ड्रोन-शो:650वें प्रकाश पर्व पर 6.5 लाख झंडे बांटेंगे, वाराणसी समेत चार शहरों में निकलेगी शोभायात्रा

चंडीगढ़ , (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक बनाने के …

पंजाब में मां ने 3 बच्चों समेत कीटनाशक पिया:6 साल की बेटी की मौत, पति घर आया तो पत्नी-बच्चे बेहोश पड़े मिले

कपूरथला , (PNL) : कपूरथला में महिला ने तीन बच्चों के साथ कीटनाशक दवा पी ली। …

जालंधर में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा को मारी टक्कर:महिला घायल, बिना नंबर की बाइक छोड़ भागे युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार …

जालंधर : ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रतिष्ठित सम्मान

जालंधर, (PNL) : पंजाब एवं भारत के चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत गौरव का विषय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!