Sunday , April 28 2024
Breaking News

पंजाब से बड़ी खबर, पटियाला में गुरुद्वारे के अंदर नशा कर रही महिला की गोली मारकर हत्या, पढ़ें

पटियाला, (PNL) : पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर है। गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के निकट रविवार रात अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे छह गोलियां लगी हैं। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा कि महिला गुरुद्वारा परिसर में किसी चीज का सेवन कर रही थी। इस दौरान सेवादार सागर ने उसे देखा और रोकने की कोशिश की, जिस पर दोनों में बहस हो गई।

तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि सेवादार जख्मी हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जिस जगह पर महिला का शव बरामद हुआ है वह गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर के आफिस के नजदीक है। अनाज मंडी थाना के इंचार्ज अमनदीप बराड़ ने कहा कि पता किया जा रहा है कि महिला अकेली थी या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था।

गुरुद्वारे के मैनेजर सतिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें करीब दस बजे के करीब जानकारी मिली के श्रद्धालुओं ने मेहला सेवादार को बताया के एक मेहला सरोवर साहिब के पास बैठकर शराब पी रही है। जिसके बाद सेवादार उक्त महिला को गुरुद्वारा साहिब में स्थित दफ्तर के नजदीक लेकर आए और साथ पुलिस को भी इस मामले में जानकारी दी। तभी वहां निर्मलजीत सिंह नामक श्रद्धालु ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सीएम भगवंत मान की पत्नी और बहन पहुंची जालंधर, बालाजी धाम में टेका माथा, सुशील रिंकू को लेकर कही ये बात, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर और …

error: Content is protected !!