पंजाब में कल से बंद हो रहा है एक और टोल प्लाजा, सीएम मान ने किया ऐलान
Punjab News Live -PNL
April 11, 2023
चंडीगढ़, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कल से एक और टोल प्लाजा बंद होने जा रहा है। सीएम भगवंत मान ने खुद इसका ऐलान किया है। सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अब तक 8 टोल प्लाजा बंद कर चुकी है और कल नौंवा टोल प्लाजा पटियाला में बंद होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भी टोल प्लाजा की समय सीमा खत्म होती थी, लेकिन उसे गैर-कानूनी ढंग से बढ़ा दिया जाता था। लोगों का पैसा नेता और कंपनी मिलकर खाते थे। अब पंजाब में ऐसा नहीं होगा।