Friday , September 11 2026
Breaking News

निहंग सिखों की वेशभूषा पहने युवकों ने पंजाब पुलिस पर किया हमला, SHO के चेहरे पर लगी तलवार

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं के कमालपुर गांव में निहंग के वेशभूषा में कुछ बदमाशों ने पंजाब पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिस मुलाजिम घायल हो गए है। घटनास्थल पर गोलीबारी की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने गोलीबारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कुछ लोगों के कहे अनुसार मौके पर गोली भी चली है।

जानकारी के अनुसार निहंग सिखों और पुलिस में हुई मारपीट में SHO के आँख के पास तलवार लगी है। तो वहीं चौकी इंचार्ज की उँगलियों पर चोट आई है। पुलिस की ओर से एक हमलावर को काबू भी कर लिया गया है। लगभग चार दिन पहले सदर थाना क्षेत्र में एक लूट हुई थी, जिसमें निहंग की वेशभूषा में 3 बदमाशों ने संगोवल के नजदीक बन्दूक दिखाकर Alto कार लूट ली थी। इसी मामले को लेकर पुलिस बदमाशों की तलाश में छानबीन कर रही थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह बदमाशों के एक साथी ने पुलिस को देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद अन्य बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस कर्मियों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!