Friday , September 11 2026
Breaking News

Punjab में वाहन चालक हो जाए सावधान, जारी हो गई ये खास चेतावनी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के बिगड़ रहे मौसम के बीच वाहन चालकों के लिए  खास चेतावनी जारी हुई है। दरअसल, मौसम विभाग द्वारा शीत लहर, कोल्ड डे व घनी धुंध की चेतावनी जारी की गई जिसके अन्तर्गत 19 जनवरी तक पंजाब में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं घने कोहरे के कारण विजीबिल्टी भी कम होगी, जिससे वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेहद परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही लोगों को इस मौसम में अलर्ट रकने की सलाह दी है। कहा गया है कि जब तक कोई इमरजेंसी न हो, घर से बाहर न निकलें और चेहरा ढक कर रखें।

घने से बहुत घने कोहरे का Alert 

वहीं, पंजाब का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री तक पहुंच गया है। महानगर जालंधर के अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि धुंध व शीत लहर के बीच पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही, जिसके चलते हालात खराब हो रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। आलम यह है कि भारी ठंड से जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम होकर 2-3 डिग्री सैल्सियस तक लुढ़क गया है।  इस समय कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है और इस तरह की घातक कड़ाके की ठंड से बचाव करना बेहद जरूरी हो जाता है अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना बेहद बढ़ जाती है। आई.एम.डी. की ताजा अपडेट के मुताबिक पंजाब में मौसम शुष्क चल रहा है। पंजाब में अधिकांश स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की सूचना है। पंजाब में कई स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर घातक कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। इसी क्रम में शीत लहर से लेकर भारी शीत लहर की स्थिति बताई गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!