Saturday , August 1 2026
Breaking News

पंजाब विधानसभा द्वारा इस विभाग से संबंधित तीन महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा आज पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान प्रस्तुत किए गए “द इंडियन स्टांप (पंजाब द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025”, “पंजाब आबादी देह (रिकॉर्ड ऑफ राइट्स) संशोधन विधेयक, 2025” तथा “पंजाब भूमि राजस्व (संशोधन) विधेयक, 2025” को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि इंडियन स्टांप एक्ट, 1899 में किए गए संशोधन के तहत टाइटल डीड जमा करने, हाइपोथिकेशन और इक्विटेबल मॉर्गेज से संबंधित स्टांप ड्यूटी को तर्कसंगत बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एक ही ऋण से जुड़े लेन-देन पर लगने वाली दोहरी ड्यूटी को समाप्त कर कुल ऋण राशि पर उचित अधिकतम सीमा के साथ एकल ड्यूटी लागू की गई है, जिससे लेन-देन की लागत कम होगी, व्यापार करने में आसानी बढ़ेगी और एम.एस.एम.ई. क्षेत्र को राहत मिलेगी।

पंजाब आबादी देह (रिकॉर्ड ऑफ राइट्स) अधिनियम, 2021 के संबंध में उन्होंने कहा कि आपत्तियों और अपीलों की समय-सीमा घटाने से “मेरा घर मेरे नाम” योजना के क्रियान्वयन में तेज़ी आएगी, जिससे आबादी देह क्षेत्रों के निवासियों को समय पर स्वामित्व अधिकार सुनिश्चित किए जा सकेंगे।

राजस्व मंत्री ने बताया कि पंजाब भूमि राजस्व अधिनियम, 1887 में किए गए संशोधनों से राजस्व अधिकारियों के पास लंबित मामलों के निपटारे में तेज़ी आएगी, गैर-मुकदमेबाजों को बिना कारण तलब करने पर रोक लगेगी तथा डिजिटल रिकॉर्ड और डिजिटल हस्ताक्षरों को कानूनी मान्यता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से नागरिकों की परेशानियां कम होंगी और पूरे राज्य में जन-हितैषी डिजिटल रिकॉर्ड प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!