Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर नॉर्थ में बदलने लगे सियासी समीकरण, कांग्रेस-भाजपा के कई नेता AAP के साथ, CM के OSD ने करवाया शामिल, पढ़ें

जालंधर, (PNL): जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इन नेताओं और सामाजिक शख्सियतों ने पार्टी की लोकहितैषी नीतियों तथा हलका इंचार्ज जालंधर नॉर्थ एवं मेयर वनीत धीर की कार्यशैली से प्रभावित होकर AAP में शामिल होने का ऐलान किया।

यह अहम जॉइनिंग ओएसडी मुख्यमंत्री पंजाब राजबीर सिंह घुम्मण की अगुवाई और जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर के दिशा-निर्देशों के तहत हुई।

AAP में शामिल होने वालों में सुशील तिवारी प्रमुख नाम हैं। वह पिछले करीब 13 वर्षों से RSS से जुड़े रहे हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह युवा राष्ट्रीय निर्माण वाहिनी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इसके अलावा शुभम शर्मा, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता के तौर पर सक्रिय रहे हैं और जालंधर नॉर्थ के वार्ड नंबर 24 से चुनाव भी लड़ चुके हैं, ने भी आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

वरुण शर्मा लंबे समय से भाजपा के मजबूत समर्थक के तौर पर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ में वनीत धीर की ओर से किए जा रहे कार्यों और लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर की जा रही गतिविधियों से प्रभावित होकर उन्होंने AAP में शामिल होने का फैसला लिया।

वहीं रिहान खान, जो कांग्रेस के मजबूत परिवार से संबंधित हैं और लंबे समय से कांग्रेस की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं, ने भी कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। वह यूथ कांग्रेस और NSUI में जिला स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

इसके साथ ही नरेश कुमार, सुखजिंदर सिंह, आशीष शर्मा और मुकेश कुमार ने भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

आशीष शर्मा लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और जालंधर यूथ क्लब के चेयरमैन के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं। वहीं मुकेश कुमार भी लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे और पार्टी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

इन प्रमुख शख्सियतों के AAP में शामिल होने से जालंधर नॉर्थ में पार्टी का राजनीतिक आधार और मजबूत होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, एक साथ कांग्रेस और भाजपा से जुड़े नेताओं के AAP में आने को दोनों विपक्षी दलों के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!