Friday , September 11 2026
Breaking News

शहनाज गिल से स्टूडेंट बोला- आपके लिए जान दे दूंगा:एक्ट्रेस बोलीं- जब मागूंगी दे देना, तू रड़केगा; पटियाला में फिल्म प्रमोशन को पहुंचीं थीं

 पटियाला , (PNL) : अपनी बेबाकी और चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पटियाला में फिल्म प्रोमेशन के लिए पहुंचीं शहनाज गिल को एक स्टूडेंट ने कहा कि वह उसके लिए जान दे देगा। शहनाज ने उस कमेंट को इग्नोर करने के बजाय वहीं युवक (स्टूडेंट) को आड़े हाथों ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच मजेदार बातचीत हुई।

शहनाज ने भी हंसते हुए कहा कि जब मांगूंगी तो दे देना। दरअसल, 8 सितंबर को शहनाज अपकमिंग पंजाबी फिल्म सिंह वर्सेस कौर 2 की टीम के साथ पटियाला की पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंची थीं। मौका था यूनिवर्सिटी में आयोजित खास कार्यक्रम रौणकां तीयां दी 2026 का।फिल्म प्रमोशन के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच लीं।।

शहनाज माइक पर दोहराती हैं कि जान वार देंगे

शहनाज पंजाबी में बात करते हुए माइक से सभी को ‘सत श्री अकाल’ बोलती हैं। तभी भीड़ में से कोई फैन उन्हें कहता है कि वह उनके लिए अपनी जान दे देगा। शहनाज माइक पर दोहराती हैं कि जान वार देंगे।

शहनाज बोलीं- पहली बार किसी ने ऐसा कहा

शहनाज फिर से पूछती हैं, “जान वार देंगे?” और फिर हंसते हुए फैन से कहती हैं, “तू जान वार ना, जान ले ले।” (तू जान मत दे, मेरी जान ले ले।) इतनी बड़ी बात तूने मेरे लिए कह दी ना, पहली बार किसी लड़के ने मुझसे कही है।

अब जब जरूरत पड़ेगी ना, तो दे देना

“तू सारी उम्र मेरी आंखों में रड़केगा।” (यानी तू मुझे अब जिंदगी भर याद रहेगा/मेरी नजरों में रहेगा।) “अब जब जरूरत पड़ेगी ना, तो दे देना।” (अपनी जान।) यह कहकर शहनाज बहुत जोर से हंसने लगीं। उनके पीछे खड़े लोग और सामने मौजूद भीड़ भी उनकी इस बात पर हंसने लगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन:5-डे वर्किंग और पीएलआई वितरण की मांग लेकर दिया धरना,अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले बैंक …

अमृतसर में चक्काजाम, बैरिकेड को लेकर पुलिसकर्मी आपस में भिड़े:भंडारी पुल पर बैठे प्रदर्शनकारी; लुधियाना में डॉ. अंबेडकर के अपमान पर गुस्सा

अमृतसर , (PNL) :  लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के मामले को …

जालंधर में कैंटर ने एक्टिवा को मारी टक्कर:केबिन में बंद हुआ ड्राइवर, बोला- मुझसे नहीं हुआ एक्सीडेंट; लोगों ने कहा- नशे में धुत था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नशे में धुत कैंटर ड्राइवर ने एक्टिवा सवारों को टक्कर …

मुस्लिम संग पकड़ी युवती की शराब पीते फोटो सामने आई:सास बोली- खुद को अमृतधारी बताया था, अमृतसर से इंग्लैंड गए बेटे को नंगा किया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर से इंग्लैंड जाकर मुस्लिम व्यक्ति के साथ शादी करने वाली कोमलप्रीत …

जालंधर : डॉ. मीनाक्षी सूद की मौत का खुला राज! जहरीला पदार्थ नहीं, सांप के जहर से गई थी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

जालंधर, (PNL): नेशनल आई केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर पीयूष सूद की पत्नी डॉ. मीनाक्षी सूद की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!