Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस के ASI की इलाज दौरान मौत:एक्टिवा की टक्कर से हुए थे घायल, सिर में लगी चोट; 12 दिन बाद दम तोड़ा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूटी की टक्कर से घायल हुए पंजाब पुलिस के ASI पवन कुमार शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 12 दिन से अस्पताल में भर्ती पवन कुमार की हालत सिर में चोट लगने के कारण नाजुक बनी हुई थी। वह बोल भी नहीं पा रहे थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पवन कुमार शर्मा अमृतसर के रहने वाले थे। वह लॉरेंस रोड पर ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त की दोपहर करीब 1:45 बजे वह सेलिब्रेशन रोड के पास अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी को हाथ के इशारे से रोकने की कोशिश की।

स्कूटी सवार नहीं रुका तो ASI पवन कुमार सड़क के बीच तक पहुंच गए। तभी पीछे से दूसरी स्कूटी पर दो युवक आए। वे अचानक सामने आए ASI को देख नहीं पाए और स्कूटी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों स्कूटी सवार युवक भी सड़क पर गिर गए। ASI पवन कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े रहे।

ASI पवन कुमार शर्मा। फाइल फोटो

ASI पवन कुमार शर्मा। फाइल फोटो

CCTV में क्या दिख रहा…

  • स्कूटी को रोकने के लिए बीच रोड पर पहुंचे: इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। करीब 3 मिनट की वीडियो में दिख रहा है कि ASI पवन कुमार शर्मा 2 अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद हैं। अचानक उन्होंने एक स्कूटी को रुकने का हाथ से इशारा किया। इशारा करते हुए वह सड़क के बीच में पहुंच जाते हैं।

  • पीछे से आ रही स्कूटी ने टक्कर मारी: वह स्कूटी के बिल्कुल पास तक पहुंच जाते हैं, लेकिन स्कूटी सवार बिना रुके निकल जाता है। इसी दौरान पीछे से दूसरी स्कूटी पर सवार 2 युवक आ रहे थे। वे अचानक बीच रोड पर ASI को देख संभल नहीं पाए और ASI से टकरा गए। इससे स्कूटी सवार और ASI दोनों सड़क पर गिर पड़े।

  • स्कूटी सवार युवक खुद उठे: टक्कर होने के बाद ASI सड़क पर पड़े रह गए। उनकी मदद के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े। टक्कर लगकर स्कूटी सवार युवक भी गिर पड़े, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचता दिखा। वे थोड़ी देर में खुद ही सड़क से उठे। इसके बाद खुद ही उन्होंने अपनी स्कूटी उठाई।

  • ASI को स्ट्रेचर मंगवाकर अस्पताल भेजा: इसी दौरान पुलिसकर्मी मौके पर ही स्ट्रेचर मंगाते हैं और ASI को उसी पर लेटाकर अस्पताल भेजते हैं। वहीं, स्कूटी सवार दोनों युवक खुद स्कूटी स्टार्ट कर वहां से निकलते दिखते हैं। करीब 3 मिनट में ही सारा मामला निपट गया, इसलिए रोड पर जाम की स्थिति नहीं बनी।

पुलिस ने कहा था- आरोपियों को ट्रेस कर रहे हैं

थाना सिविल लाइन के SHO मोहित कुमार ने हादसे के बाद बताया था कि पुलिस आरोपी स्कूटी सवारों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शुरुआती सूचना में पुलिस को ASI के कार से टकराने की जानकारी मिली थी, लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि हादसा एक्टिवा से हुआ था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शहनाज गिल से स्टूडेंट बोला- आपके लिए जान दे दूंगा:एक्ट्रेस बोलीं- जब मागूंगी दे देना, तू रड़केगा; पटियाला में फिल्म प्रमोशन को पहुंचीं थीं

 पटियाला , (PNL) : अपनी बेबाकी और चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल …

अमृतसर में चक्काजाम, बैरिकेड को लेकर पुलिसकर्मी आपस में भिड़े:भंडारी पुल पर बैठे प्रदर्शनकारी; लुधियाना में डॉ. अंबेडकर के अपमान पर गुस्सा

अमृतसर , (PNL) :  लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के मामले को …

जालंधर में कैंटर ने एक्टिवा को मारी टक्कर:केबिन में बंद हुआ ड्राइवर, बोला- मुझसे नहीं हुआ एक्सीडेंट; लोगों ने कहा- नशे में धुत था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नशे में धुत कैंटर ड्राइवर ने एक्टिवा सवारों को टक्कर …

मुस्लिम संग पकड़ी युवती की शराब पीते फोटो सामने आई:सास बोली- खुद को अमृतधारी बताया था, अमृतसर से इंग्लैंड गए बेटे को नंगा किया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर से इंग्लैंड जाकर मुस्लिम व्यक्ति के साथ शादी करने वाली कोमलप्रीत …

जालंधर : डॉ. मीनाक्षी सूद की मौत का खुला राज! जहरीला पदार्थ नहीं, सांप के जहर से गई थी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

जालंधर, (PNL): नेशनल आई केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर पीयूष सूद की पत्नी डॉ. मीनाक्षी सूद की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!