Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर : मोता सिंह नगर में बीजेपी नेता की ताई की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, पुलिस ने मुख्यारोपी किया गिरफ्तार, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के सबसे पॉश इलाके मोता सिंह नगर में बीजेपी नेता अशोक सरीन हिक्की की ताई की हत्या कर घर से गहने और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने 21 साल के बीटेक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। जोकि जालंधर की एक यूनिवर्सिटी का छात्र है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कार्तिक रेड्डी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से विशाखापट्टनम का रहने वाला है। वह एक यूनिवर्सिटी में बी-टेक की पढ़ाई कर रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने वारदात से पहले रेकी की थी, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

डीसीपी बोले- पिता की मौत हो चुकी, मां-बहन खेती कर चलाते थे

डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त आरोपी ने घर से दो सोने की कंगन और दो अंगूठियां चुराई थीं। आरोपी ने एक लाख रुपए का स्टडी लोन लिया हुआ था, उसकी को चुका न पाने से असमर्थ होकर उसने चोरी करने का प्लान बनाया था। जानकारी के अनुसार, आरोपी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां और बहन दोनों खेती कर किसी तरह घर का गुजारा करती हैं। उसने कर्ज से परेशान होकर कत्ल किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!