Sunday , October 11 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने किया सुसाइड, होटल के कमरा नंबर 102 में मिला शव, खिड़की तोड़ अंदर पहुंची पुलिस

चंडीगढ़, (PNL) : चंडीगढ़ में दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर का शव एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर पहुंची और उसका शव बाहर निकाला। पुलिस की जांच में सामने आया है कि डॉक्टर के खिलाफ हरियाणा में रेप की एफआईआर दर्ज थी। इसमें डॉक्टर की ओर से लगाई गई एंटीसिपेट्री बेल को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। ये दस्तावेज डॉक्टर की बॉडी के पास पड़े हुए थे। मामले में इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आंध्र प्रदेश का रहने वाले थे, 30 अप्रैल को बुक किया

होटल इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी जी. वेंकटेश के रूप में हुई है। वे दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के डॉक्टर थे। 30 अप्रैल को वे चंडीगढ़ के दड़वा स्थित होटल दीप पहुंचे थे और एक कमरा बुक करने के लिए कहा था। आईडी और मोबाइल नंबर लेने के बाद होटल प्रबंधन ने उन्हें पहली मंजिल के कमरा नंबर 102 अलॉट किया था।

रविवार को करना था चेकआउट, नहीं आए कमरे से बाहर

होटल स्टाफ के अनुसार डॉक्टर बेहद कम ही अपने कमरे से बाहर निकलते थे और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करते थे। उन्होंने शनिवार तक की पेमेंट और बिल क्लियर कर दिए थे और बताया था कि रविवार को चेकआउट करेंगे। मगर, रविवार दोपहर 12 बजे तक भी जब वह रिसेप्शन पर नहीं आए और न ही कोई कॉल या मैसेज किया, तो होटल मैनेजर खुद उनके कमरे तक गया। दरवाजा बंद और अंदर से आवाज नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी।

खिड़की तोड़कर अंदर घुसी पुलिस, पंखे पर लटका था शव

पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की तुड़वाकर एक स्टाफ को अंदर भेजा गया, जिसने दरवाजा खोला। पुलिस अंदर पहुंची तो देखा कि डॉक्टर चादर के फंदे से पंखे से लटके हुए थे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की। साथ ही जरूरी दस्तावेजों और साक्ष्यों को कब्जे में लिया। शव को जीएमएसएच-16 की मॉर्चरी में रखवाया गया है।

बल्ल्भगढ़ में रेप का केस दर्ज, पास पड़े मिले कागजात

चंडीगढ़ पुलिस को मृतक की बॉडी के पास से एक एफआईआर की कॉपी और एक खारिज बेल का दस्तावेज मिला है। इसकी जांच करने पर पता चला कि एफआईआर की कॉपी में जी. वेंकटेश को प्रतिवादी बनाया गया है। इसमें उन पर एक लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया है। दूसरा दस्तावेज खारिज बेल का है, जिसे एंटीसिपेट्री बेल के लिए जी. वेंकटेश ने हरियाणा के फरीदाबाद कोर्ट में डाला था। मगर, कोर्ट ने एंटीसिपेट्री बेल को खारिज कर दिया।

डॉक्टर का मोबाइल मिला, लॉक खुलवाने की तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस ने मृतक जी. वेंकटेश का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है, मगर उसमें लॉक लगा हुआ है। पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन लॉक नहीं खुला। इसके बाद पुलिस अब उस मोबाइल फोन को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। ताकि पता चल सके कि उन्होंने आखिरी बार किससे बात की और क्या बात की, और जब से वह चंडीगढ़ आए थे, तब से किस-किस के संपर्क में थे। पुलिस वॉट्सऐप मैसेज भी चेक करेगी, जिससे पुलिस को केस में काफी मदद मिलेगी।

मार्च में दिल्ली के हौज खास में हुई थी रिपोर्ट दर्ज इस

मामले में फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एम्स के डॉक्टर के खिलाफ दिल्ली के हौज खास थाने में 30 मार्च 2025 को एक युवती ने रेप अटेम्प्ट करने की जीरो FIR कराई थी। युवती भी एम्स की ही स्टाफ बताई गई थी। फरीदाबाद में एम्स के स्टाफ के रहने के लिए बनाए गए रेजिडेंट में ही युवती रहती थी। इसी के चलते उसकी जीरो FIR को आदर्श नगर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने डॉक्टर जी वेंकटेश के खिलाफ रेप अटेम्प्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!