Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान की राजनीति में एंट्री, अरविंद केजरीवाल ने AAP में करवाया शामिल, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मान ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी है। आज सुबह 12 बजे पंजाब में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें सिरोपा (सम्मान का प्रतीक) पहनाकर स्वागत करेंगे। सोनिया मान इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिल चुकी हैं। जहां अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

माना जा रहा है कि सोनिया मान के शामिल होने से पंजाब में आप को गति मिलेगी, खासकर युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

सोनिया मान फिल्मी जगत में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं और सामाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती रही हैं। उनके राजनीति में आने की चर्चा काफी समय से थी, और अब आखिरकार उन्होंने AAP के मंच से अपनी सियासी पारी की शुरुआत करने का फैसला किया है।

पंजाब में AAP को मिलेगा फायदा

आम आदमी पार्टी पहले ही पंजाब में मजबूत स्थिति में है और भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही है। लेकिन दिल्ली चुनाव में हार के बाद विरोधी लगातार AAP पर निशाना साध रहे हैं। सोनिया मान के जुड़ने से पार्टी को खासतौर पर युवाओं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच समर्थन मिलने की उम्मीद है।

आज के इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे, और सोनिया मान के राजनीति में आने के बाद उनकी भविष्य की रणनीति पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!